मंत्रालयिक कर्मचारी उत्तर हड़ताल पर वेतन विसंगति की मांग 



गंगापुर(सुरेश शर्मा)- राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की लंबित मांगों पर आदेश पारित करवाने की मांग को लेकर आज क्षेत्र के सभी मंत्रालयिक कर्मचारी हड़ताल पर उतर गए। उपखंड कार्यालय में धरने पर बैठ गए। मंत्रालयिक कर्मचारी कैलाश शर्मा, राहुल शर्मा ने बताया कि राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी महासंघ की सरकार के समक्ष लंबे समय से जो मांग की जा रही है। उस पर सहमति भी बनी समझौता भी हो चुका। किंतु समझौते पर कार्रवाई 1 वर्ष से नहीं हुई। जिसके कारण सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा हैं। स्टेट पेटरी के आधार पर की ग्रेड पे 3600 की मांग, मंत्रालय कर्मचारियों के समान वेतन, शेष रहे पदोन्नति के पद भरने  की मांग, शेड्यूल 5 में किए गए संशोधन केवल शुरू की गई वेतन कटौती वापस ली जाए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्थानक की जाए। सहित 9 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर आज मंत्रालयिक कर्मचारी हड़ताल पर उतर गए। उपखंड कार्यालय पर धरना देकर बैठ गए। तथा मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी गंगापुर को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान सभी मंत्रालय कर्मचारी उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को