मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशाल साइकिल रैली का आयोजन
रायपुर 26 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र की कोशीथल ग्राम पंचायत मुख्यालय के रा.उ.मा.वि.परिसर से मतदाता जागरुकता अभियान के तहत विशाल साइकिल रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से तेली मंगरी, जाट मोहल्ला, रेगर बस्ती, सदर बाजार, इलाजी चौक, छिपा गली, सुधार मोहल्ला, माली मोहल्ला होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची जहां मतदाता अभियान प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव,अनिल पालीवाल ने मतदाता जागरुकता अभियान 2018 पर प्रकाश डाला। अंत में अनिवार्यतः मतदान करने व करवाने की शपथ दिलाई गई। रेली के दौरान राज के बालिका माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रतन लाल सुथार,बीएलओ रामेश्वर लाल बेरवा,लेहरू लाल कुमावत,जगदीश चन्द्र जाट सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।