शान्ति मंत्र की माला जपकर,केवल यहि पाया है सेना पर पत्थर बरसे हैं,सैनिक का शव आया है। "निर्भीक "

वैष्णव 

रायपुर 2 अक्टूबर,(राधेश्याम वैष्णव) अक्षत  कुमकुम तिलक लगाकर, तुझको नित्य मनाऊंगी.....सरस्वती वंदना की प्रस्तुति उदयपुर की कवियत्री दीपिका माही ने गा कर पूरे पांडाल को भक्ति रस में डूबो दिया। अवसर था कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण मे सोमवार की रात्रि को ग्रामपंचायत द्वारा आयोजित पांच दिवसीय विशाल बाबा रामदेव मेले के दूसरे दिन का "विशाल कवि सम्मेलन" । सरपंच व मेलाधिकारी रेखा तातेला व उपसरपंच हारुन मोहम्मद छीपा सहित ग्राम पंचायत परिवार की अगुवाई में सरस्वती माता व बाबा रामदेव की तस्वीरों के समक्ष भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभयसिंह चौहान, बागड़ ग्राम पंचायत सरपंच गोवर्धन गुर्जर ,पंचायत समिति सदस्य रमेशचंद्र रेगर,राजस्थानी लोकभाषा के मूर्धन्य कवि दुर्गादानसिंह गौड़- कोटा,राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डाँ.सत्यनारायण सत्य द्वारा दीपप्रज्वलन से कवि सम्मेलन का आगाज हुआ। लखनऊ से आए वीररस के कवि अभय निर्भिक ने

 शांति मंत्र की माला जपकर, केवल यही पाया है।

सेना पर पत्थर बरसे हैं, सैनिक का शव आया है।।कविता पढकर श्रोताओं में वीर रस का संचार किया।हास्य कवि मुन्ना बैटरी मंदसौर ने काम के बदले अनाज,राजस्थान की मैडम के आश्वासन, स्वच्छ भारत पर खूब हंसाया।उदयपुर से आयी कवियत्री दीपिका माही ने- 

ठण्डो लागे बायरो,थां बिन रह्यो न जाय।

बेगा आज्यो सायबा दिल मरोड़ा खाय।।

 पढ़कर श्रंगार रस का श्रोताओं में भाव भरा। खूब तालियां बटोरी । मुंबई से आए कवि सुनिल व्यास ने माँ,पिता, बचपन का चरित्र चित्रण कर सोचने पर विवश किया। उज्जैन के पंकज पलाश ने गीत-गजल प्रस्तुत कर प्रेम में डूबोया। वीर रस के मुकेश मोलवा इन्दौर ने सचिन को मिले भारत रत्न पर व्यंग करते हुए कहा कि सुभाषचंद्र बोस को भी भारत रत्न मिलना चाहिए पर सुभाष बोस इस रत्न के मोहताज नहीं थे पर कविता पढी तो तालियों की गड़गड़ाहट से पांडाल गूँज उठा। सुबह 3.00बजे राजस्थानी लोकभाषा के वयोवृद्ध वरिष्ठ कवि दुर्गादानसिह गौड़ ने राजस्थानी श्रंगार रस में कविता "ये केवे छ असी छ राधा,वे केवे छ उसी छ राधा पढी तो श्रोता भाव विभोर हो कर भोर तक उन्हें वन्स मोर कहते हुए सुनते रहे। संचालन वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव ने किया। इस सम्मेलन में करणी सेना के संरक्षक गणपतसिंह केमुणिया, समाजसेवी लेहरू लाल कुमावत,गौ भक्त लादुलाल पीतलिया,भाजपा कोशीथल ईकाई अध्यक्ष तिलकेश दाधीच,थानाधिकारी दातारसिंह,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोपाल त्रिवेदी, जीतू वैष्णव,भारत विकास परिषद के कमलेश मूंदड़ा, वार्ड पंच दिनेशसिंह तंवर,मुकेश शर्मा, जरीना बानूसहित सैंकड़ों महिला-पुरुषों,युवाओं ने भाग लिया।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को