सिस्टेमेटिक मतदान शिक्षा औऱ चुनावी भागीदारी को लेकर रैली का आयोजन
रायपुर 18 अक्टूबर,(राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के नान्दशा जागीर ग्राम पंचायत मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा ( स्वीप ) सिस्टेमैटिक मतदान शिक्षा और चुनावी भागीदारी को लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों मे मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए रैली का आयोजन किया गया।रैली में छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के नारों का उद्घोष किया गया।रैली बाड़िया माती जी रोड़ से होती हुई बस स्टेण्ड पहुंची जहां सभी का पंचायत सहायक रामचंद्र बलाई ने आभार व्यक्त किया।इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन अभियान के डिआरजी किशनसिंह व स्थानीय विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।