सेवा के पर्याय डॉक्टर केसी गौड़ का निधन

रायपुर 20 नवंबर(राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र में सेवा का पर्याय माने  जाने वाले डॉ कैसी गोड़ के आज दिनांक 20नवंबर,2018 को आकस्मिक निधन के समाचार सुनकर समस्त क्षेत्रवासियों को गहरा आघात लगा। डॉ गौड़ ने कई वर्षों तक इस क्षेत्र में रहकर सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की थी। उनकी सेवा गरीब एवं असहायोंयों के प्रति अधिक थी। स्वयं डॉक्टर होने के बावजूद भी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। इनके निधन पर  पूर्व प्रधान राजेंद्र त्रिवेदी, समाजसेवी ओम प्रकाश झंवर, भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष झंवर, सचिव रमेशचंद्र वैष्णव,रगुनाथ मंदिर पुजारी पंडित राधेश्याम वैष्णव, करणी सेना के संरक्षक गणपतसिंह केमुणिया, राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डा.सत्यनारायण सत्य,सरपंच संघ अध्यक्ष भैरुसिंह चुण्डावत,रायपुर-सहाड़ा विधानसभा क्षैत्र के वैष्णव युवा संघ के अध्यक्ष किसनदास खुंटियां सहित क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक प्रकट किया व उनके द्वारा क्षैत्रवासियों की की गई सेवा को याद किया।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को