सालवी समाज द्वारा विशाल रक्तदान शिविर 29 दिसम्बर को नाहरी ग्राम में प्रातः 9 बजे से

रायपुर 24 दिसंबर,(राधेश्याम वैष्णव) सालवी समाज नवयुवक सेवा समिति, ध्रुव चौखला की ओर से तहसील क्षेत्र के नाहरी ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र के सामने  पांचवा विशाल रक्तदान शिविर दिनांक 29 दिसम्बर,2018 को आयोजित किया जाएगा । सालवी समाज नवयुवक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील सालवी टहूंका ने बताया कि प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रामस्नेही चिकित्सालय की टीम द्वारा रक्त संग्रहित किया जाएगा। रक्तदान शिविर में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद जिलो के सालवी नवयुवक सेवा समिति के सदस्य, पदाधिकारी सहित सालवी समाज के बंधु भाग लेंगे। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सुरेश सालवी पीथलपुरा, नारायण सालवी बावलास,देवकिसन  सालवी कांगणी, रतन सालवी आशाहोली,रामचन्द्र सालवी नान्दशा(जागीर)आदि ग्राम ग्राम पहुंच पेम्पलेट के माध्यम से रक्तदान शिविर में रक्त देने की अपील कर रहे हैं।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को