निशुल्क नैत्र रोग चिकित्सा शिविर में300 रोगियों का इलाज
रायपुर 10 जनवरी, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के पंचमुखी चौक में माहेश्वरी युग निर्माण समिति-रायपुर एवं भैरव नेत्र चिकित्सालय - बिसलपुर के संयुक्त तत्वावधान मे नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 रोगियों की नेत्र जांच कर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई एवं 85 रोगियों का नेत्र ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। सभी नेत्र रोगियों का बीसलपुर में प्रातः 9:00 बजे ऑपरेशन किया जाएगा । आयोजक राजकुमार काबरा व अभिषेक झंवर ने बताया कि सभी 85 चयनित नेत्र रोगियों का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा
।