कोशीथल मेंं बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन

रायपुर 9 फरवरी,(राधेश्याम वैष्णव) क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन किया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सरस्वती माता की प्रार्थना की। प्राध्यापक भैरूलाल बलाई ने कहा कि आज के दिन हमें शिक्षा में सदैव अव्वल रहने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरोज शर्मा, प्राध्यापक फारूक बैग मिर्जा, ममता जीनगर, प्रतिभा तिवारी, वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, रमेशचंद्र वैष्णव, लक्ष्मणसिंह शेखावत, बद्रीलाल लोहार, कंचन सोनगरा, आशा जीनगर, सुमित्रा शर्मा, महिपाल जाट, सीमा सेन सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को