100 दिवसीय कार्य योजना के तहत"बेटी बचाओ बेटी पढाओ"कार्यशाला का आयोजन

रायपुर 12मार्च,(राधेश्याम वैष्णव)100 दिवसीय कार्ययोजना के अंर्तगत राजकीय महाविद्यालय रायपुर द्वारा तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांदशा (जागीर) में "बेटी बचाओ बेटी पढाओ" कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहायक आचार्य महेश कुमार ने कार्य योजना के उद्देश्यों जैसे पक्षपाती लिंग जांच को रोकना, बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं बालिकाओं को शिक्षित करने के बारे में जानकारी दी। सहायक आचार्य नारायण लाल माली ने बेटियों व बेटो में कोई भेद- भाव न करने की सलाह दी तथा शिक्षा-स्वास्थ्य-खेलकूद-मनोरंजन आदि में बेटे-बेटियों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ आर एस बांगड़ ने बालिका शिक्षा को उनके आत्मनिर्भरता एव स्वाभिमान से जोड़ते हुए बताया कि बेटियां राष्ट्रनायक है।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को