पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बून्द दवा
रायपुर 10 मार्च, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के आँगनबाड़ी केन्द्र संख्या -6 पर भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव व एएनएम चंद्रकांत सांखला ने प्रातः 8.00 बजे 0से5वर्ष तक के एक साथ 11बच्चों को पोलियो की दवा पिला कर बूथ का शुभारंभ किया। कुमावत चौक में एएनएम रमा सेन ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य प्रारंभ किया। इस दौरान आँगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा टेलर,प्रेम गाडरी,सुदर्शन शर्मा,अमन,प्रियांशी सहित 0से5वर्ष तक के बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित थे। इसी तरह क्षेत्र के खेमाणा ग्राम पंचायत के गल्यावडी ग्राम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर वार्ड पंच मोतीलाल सोनी, नान्दशा(जागीर)ग्राम पंचायत के बाडिया ग्राम स्थित बाडिया माता मंदिर परिसर में मोबाइल टीम के प्रभारी अभिषेक ओझा के नेतृत्व में पोलियो की दवा पिलाई।