कोशीथल मे शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि देकर शहीदों को याद किया

गंगापुर 23 मार्च(राधेश्याम वैष्णव), क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - कोशीथल में शहीद दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डा. दीपक मेहता के मुख्य आतिथ्य,प्राध्यापक भैरुलाल बलाई की अध्यक्षता, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसहाय माली के विशिष्ट आतिथ्य में सुखदेव-राजगुरु-भगतसिंह के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव ने उपस्थित छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि हमें भी शहीद सुखदेव,राजगुरु,भगतसिंह के बलिदान से प्रेरणा लेकर आम लोगों में देश भक्ति जागृत करनी चाहिए। देशभक्ति के नारों से विद्यालय परिसर गुंजायमान हो गया। समस्त छात्र-छात्राओं ने गुलाब के पुष्पों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्राध्यापक प्रतिभा तिवारी, ममता जीनगर,वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण सिंह शोेखावत, कंचन सोनगरा,आशा जीनगर, सुमित्रा पारीक,सीमा सेन सहित छात्र छात्राऐं उपस्थित थे। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को