सूर्य ने कराया गर्मी का अहसास, बादलों ने दिलाई राहत


रायपुर 29 मार्च(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में आज तापमान की अधिकता के चलते प्रातः 9:00 बजे से ही गर्मी का एहसास होने लगा। बाहर निकलने वालों ने घर से पानी की बोतल लेकर निकलना उचित समझा । प्रातः11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक भीषण गर्मी का एहसास हुआ एवं प्रमुख चौराहों एवं मार्ग में वाहनों की आवाजाही में सुनापन नजर आया। गर्मी के कारण लोग घर में दुबक गए व आवश्यक कार्यों को तितांजलि दी। तापमान में अचानक आई बढ़ोतरी के कारण आज आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त रहा एवं मार्ग में पेयजल की थड़ियां नहीं होने से राहगीरों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। शाम 4:00 बजे बाद आकाश में बादल छाने व हवा चलने पर लोगों को राहत त

 मिली। गेहूँ की फसल खेतों में होने से किसान चिंतित देखे। अगर इसी तरह प्रतिदिन गर्मी जारी रही तो आने वाले समय में पेयजल के लिए लोगों को कस्बे सहित क्षेत्र में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वर्तमान में कस्बे में पेयजल की आपूर्ति में पर्याप्त जल सप्लाई नहीं होने से कस्बेवासी खासे परेशान है । कस्बे में पी.एच. ई. डी. विभाग की घोर लापरवाही के चलते पेयजल का संकट बना हुआ है। जिम्मेदार उच्चाधिकारी मौन है।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को