"टीबी दिवस"पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
गंगापुर 23मार्च, (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के कोशीथल ग्राम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से राउमावि के छात्रों ने 24मार्च को "टीबी दिवस" को लेकर जागरुकता रैली निकाली। रैली को डा. दीपक मेहता व वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बस स्टैंड, ईलाजी चौक, छीपा मोहल्ला, सुथार मोहल्ला,नृसिंहद्वारा चौक होते हुए विद्यालय परिसर पहुँची। रैली में "एक दो तीन चार, टीबी रोग की होगी हार"।। जैसे नारे लगा कर आम लोगों को जागरूक किया जा रहा था। रैली में छात्रों ने टीबी जागरुकता के नारे लिखी तख्तियां हाथ में ले रखी थी। रैली में वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण सिंह शोेखावत, एल एच वी गीता कलाल, मेहलु टांक सहित चिकित्सा विभाग के कर्मचारी व छात्र-शिक्षक उपस्थित थे।