बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक
गंगापुर 9 मार्च,(राधेश्याम वैष्णव) क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - कोशीथल में शनिवारीय बाल सभा का आयोजन किया गया । जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी शिक्षाप्रद व देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया । बाल सभा की अध्यक्षता प्राध्यापक ममता जीनगर ने की। बाल सभा प्रभारी रमेश चंद्र वैष्णव ने बताया कि बाल सभा के माध्यम से आमजन में शिक्षा की अलख जगाई जा रही है। आम जन को शिक्षा से जुड़ना चाहिए। बाल सभा में अध्यापिका आशा जीनगर,सुमित्रा पारीक, सीमा सेन सहित छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।