ग्राम बोराणा आउटरिच केम्प मे हुई 103 रोगियों की जांच

रायपुर 1मई (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के बोराणा ग्राम में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर द्वारा एनपीसीडीसीएस आयुष एवं एनसीडी के संयुक्त तत्वाधान मे आउटरिच कैंम्प का आयोजन किया गया। कैंप में 103 मरीजो की जांच की गई जिसमें  ब्लड, शुगर,ब्लड प्रेशर, कैंसर, ह्रदय रोग व सांस सम्बधिंत बीमारियों का परीक्षण किया गया एवं रोगो से बचाव व उपचार की जानकारी दी।  दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार के बारे में भी बताया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. करम इलाही,  डॉ.महेंद्र,डीईओ एनसीडी पूजा शर्मा, हाजी मोहम्मद ,   मीठू मीणा, आशा ने सहयोग किया।