मरीजों को फल वितरित कर मनाई वीर सावरकर की 133वीं जयंती

रायपुर 28 मई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के घाटी  हनुमान मंदिर पर विनायक दामोदर वीर सावरकर की133वीं जयंती मनाई गई ,साथ ही जयंती पर  राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजो को फल वितरित किए गए और सावरकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण ओर पुष्प अर्पित किए । उनके जीवनकाल पर चर्चा की गई जिसमें  हाल ही में वीर सावरकर  को कायर बताने व पाठ्यक्रम में  बदलाव के प्रति भी सभी ने नाराजगी जाहिर की  । जिसमे रामेश्वर लाल छिपा ,युवा नेता भरत वैष्णव ,किशन सिंह चुंडावत,रईस महोम्मद पठान,मुकेश कुमावत,मिश्री लाल मेवाड़ा,सावरिया वैष्णव ,पवन पराशर ,दिलखुश राव,पवन ,मुकेश सोनी,व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।