ग्राम नांदुड़ा में विशाल भजन संध्या का आयोजन 18 मई शनिवार को

रायपुर 12 मई, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के खाखरमाला ग्राम पंचायत के नांदुड़ा ग्राम में स्थित हनुमान मंदिर पर 18 मई, शनिवार को रात्रि 8:30 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें राजस्थान के सुप्रसिद्ध गायक गजेंद्र राव जोधपुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप भीलवाड़ा के चैनसुख जांगिड़ ने बताया कि लाइव कवरेज भरत वैष्णव मटुनिया करेंगे। इस भजन संध्या में मुख्य अतिथि आवरी माता झडोल के संत 1008 महंत सीताराम दास महाराज व भाजपा युवा नेता अरविंद शर्मा नांदुड़ा होंगे। भजन संध्या से पूर्व विशाल प्रसादी का आयोजन रखा गया है जिसमें आने वाले समस्त भक्तों को भोजन प्रसादी कराई जाएगी। भजन संध्या की सफलता के लिए राम दास, मदन दास, सुख दास, जानकीदास, दशरथ दास, बजरंग, प्रवीण, विष्णु, किसन आदि की प्रचार प्रसार व्यवस्था समिति बनाई गई है जो क्षेत्र के समस्त ग्रामों में आम लोगों से संपर्क कर इस विशाल भजन संध्या में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रहे है एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को