ग्राम उम्मेदपुरा मे हुआ सामुदायिक बालसभा का आयोजन
रायपुर 10 मई, (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र की उम्मेदपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा ग्राम चौपाल परिसर में "सामुदायिक बाल सभा" का आयोजन प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक हुआ। बाल सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रतिभा तिवारी द्वारा सरस्वती माता के दीप प्रज्वल से हुआ। प्रधानाचार्य वर्मा ने समस्त अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक नव प्रवेशित बच्चे को राजकीय विद्यालयों में अनिवार्य रुप से प्रवेश करवाएं व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठावें । बाल सभा में कक्षा वार प्रथम स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को अभ्यास पुस्तिका व पेन देकर सम्मान किया गया। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक -माल्यार्पण कर निशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी गई । बाल सभा में अध्यापक रामेश्वर बैरवा-कोशीथल, प्राध्यापक जगदीश मीणा,सुरेंद्र वैष्णव, विक्रम पाराशर,वरिष्ठ अध्यापक हीरालाल सुथार, देवीसिंह राजपूत, आबिद हुसैन, जवाहरमल बैरवा, विष्णु दत्त, सांवरिया, दिनेश सहित अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे। बाल सभा के तुरंत बाद परीक्षा परिणाम सुनाकर अंकतालिकाऐं दी गई। बालसभा का संचालन प्राध्यापक सुरेंद्र वैष्णव ने किया।
1.बाल सभा में नव प्रवेशित बच्चों का सम्मान करते हुए का फोटो मेल पर है।