अचानक हुई बारिश ने तेज गर्मी से दिलाई राहत

रायपुर 16 मई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे आकाश में घने काले बादल छाने के साथ ही मूसलाधार वर्षा प्रारंभ हुई जो 20 मिनट तक जारी रही। चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। थोड़ी देर राहत मिलने के साथ ही उमस भरा वातावरण शुरू हो गया। कुछ देर के लिए ओले भी गिरे। कस्बे की नालियों में भरा कीचड़ व प्लास्टिक की थैलियां वर्षा के पानी से सड़क पर आ गई । कई मोहल्लों में पानी की निकासी नहीं होने से पानी भर गया जिससे आम लोगों को आने जाने में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को