कोशीथल में भावी भारत के भविष्य की "सामुदायिक बाल सभा" का आयोजन सम्पन्न

रायपुर 9 मई, (राधेश्याम वैष्णव)राजकीय विद्यालयों में अपने बालक बालिकाओं को प्रवेश दिलाकर राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठावें। उक्त विचार मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी घनश्याम जाट ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल द्वारा चामुंडा माता मंदिर परिसर में गुरुवार की आयोजित "सामुदायिक बाल सभा" मे मुख्य वक्ता पद से व्यक्त किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष सरपंच शांतिदेवी जाट व मुख्य अतिथि डा. राजकुमार जाट थे। विशिष्ट अतिथि भामाशाह धनराज जाट व मोहन लाल जाट थे। सभी अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य सरोज शर्मा,प्रधानाध्यापक रतनलाल सुथार, प्राध्यापक फारुखबेग मिर्जा, वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव, बद्रीलाल लोहार ने तिलक-माल्यार्पण से किया । बाल सभा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ। प्रधानचार्य सरोज शर्मा द्वारा राजकीय विद्यालयों की उपलब्धियां बताई गई। प्राध्यापक मिर्जा ने विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथी डॉ जाट ने मिजल्स रूबेला टीकाकरण की जानकारी दी। नव प्रवेशित चार बालक बालिकाओं का तिलक- माल्यार्पण-निशुल्क पाठ्य- पुस्तकें-शिक्षण-सामग्री देकर संबलन प्रदान किया।  प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई । भामाशाहों का सम्मान किया गया। बाल सभा प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक चली। जिसमें विद्यालय के अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। बाल सभा में महाराणा प्रताप पर प्रेरक कविता प्रस्तुत कर उनके जन्मदिन पर उनके त्याग व बलिदान की याद किया। बाल सभा के दौरान  प्राध्यापक ममता जीनगर , व.शा.शि.रामसहाय माली,संजय पालीवाल, आशा जीनगर, कंचन सोनगरा,रामेश्वर बैरवा,स्नेहलता दाधीच, राजेश जीनगर,राकेश,अनिल सहित अभिभावक उपस्थित थे। बाल सभा के तुरंत बाद अपने अपने विद्यालयों में वार्षिक परिणाम सुनाकर अंकतालिकाएं दी गई। छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर छाई। इसी तरह क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में सामुदायिक बाल  सभाऐं आयोजित की गई व परीक्षा परिणाम सुना कर अंकतालिकाएं दी गई।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को