ग्राम देवरिया आउटरीच केम्प मे 105 रोगियों की हुई जांच
रायपुर 12जून,(राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षैत्र के देवरिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर द्वारा एनपीसीडीसीएस आयुष एवं एनसीडी के संयुक्त तत्वाधान मे आउटरिच कैंम्प का आयोजन किया गया । केम्प मे 105 मरीजो की जांच की गई । शिविर मे ब्लड शुगर , ब्लड प्रेशर, कैंसर , ह्रदय रोग व सांस सम्बधिंत बीमारीयो का परीक्षण किया गया एवं रोगो से बचाव व उपचार की जानकारी दी व जांच के साथ ही योगाचार्या नीतू यादव ने दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार के बारे में बताया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी , डॉ महेन्द्र, डीईओ एनसीडी पूजा शर्मा, नरेन्द्र चौधरी, हाजी मोहम्मद , नीतू यादव व आशा ने सेवाये दी।