एल आइसी अभिकर्ता शान्ति लाल सुनार का भा.जी.बी.नि.अजमेर मंडल द्वारा"जोनल ट्रोफी 2019" के लिए हुआ चयन
रायपुर 15 जून,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बा निवासी भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता शांतिलाल सुनार को भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल अजमेर द्वारा "जोनल ट्रॉफी 2019" के लिए चयन किया गया। इस चयन के समाचार जब क्षेत्र के लोगों को पता चल चला तो चारों तरफ खुशी की लहर छा गई। अभिकर्ता सुनार के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया । सुनार मिलनसार सहृदय व कार्य के प्रति बहुत गंभीर एवं कर्मठ हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सदैव अग्रणी रहते हैं। भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य हैं। विकास अधिकारी किशोरकुमार शर्मा,डी आर मीना व नृपेश राठौड़ का कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन रहा।