भागवत कथा का शुभारंभ 6 जून गुरुवार को

रायपुर 5जून, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के नांदशा-जागीर ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित रावला चौक में 6 जून गुरुवार से 12 जून तक रतलाम के पंडित ओमप्रकाश शर्मा के मुखारविंद से संगीत में निश्चित भक्ति और ज्ञान के अद्भुत संगम के साथ सप्तदिवशीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। नांदशा-जागीर ग्राम पंचायत के सरपंच भेरूसिंह चुंडावत ने बताया कि 6 जून,गुरुवार को सायं 5:00 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक भागवत कथा चलेगी । भागवत कथा की सफलता के लिए अलग अलग कमेटियों का गठन कर तैयारियां पूर्ण कर दी गई है। समस्त व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन ठा. शंभूसिंह चुंडावत व समस्त ग्रामवासी कर रहे हैं।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को