भागवत कथा में पांचवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रोता

रायपुर 11 जून,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के नांदशा जागीर ग्राम पंचायत स्थित रावला चौक में चुंडावत परिवार द्वारा आयोजित भागवत सप्ताह के पांचवें दिन व्यास पीठ से पंडित ओम प्रकाश महाराज ने कहा कि जब जब भी संसार में आनाचार बढ़ जाता है तब तब भगवान का जन्म होता है । श्री कृष्ण जन्मोत्सव में पूरा पंडाल नृत्य करते हुए खुशी से झूम उठा। कंस वध, रुकमणी विवाह का प्रसंग भी मार्मिक रहा । कृष्ण जन्मोत्सव की विशेष झांकी बनाई गई जिसको भक्तों ने बड़े चाव से देखा। कथा के दौरान जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर्वतसिंह चुंडावत, रायपुर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश तिवारी, सरपंच भैरुसिंह चुंडावत सहित सैकड़ों महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे । कथा से पूर्व बाड़िया श्याम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें महिला पुरुष भक्तों ने भक्ति संगीत पर नृत्य किया। बुधवार दिनांक 12 जून को भागवत कथा का समापन होगा।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को