रायपुर कुम्हार मोहल्ले में अचानक टूटा बिजली का खम्भा, अप्रिय घटना होते होते बची







 रायपुर 14 जून,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के कुम्हार मोहल्ले में जानकी भवन के पास बिजली का खंभा अचानक टूटकर जानकी भवन की दिवार पर गिरने से जोरदार की आवाज हुई जिससे आसपास के घरों में अपने काम में लगी हुई महिला पुरुष बच्चे दौड़ पड़े । टूटे हुए खंभे व तारों को देखकर चारों तरफ हा-हा कार मच गया। महिलाएं - बच्चे -पुरुष सभी चिल्लाने लगे। बजरंग दल राष्ट्रीय के संयोजक शांतिलाल प्रजापत मौके पर थे। मौहल्ले में मंडराते बिजली के खतरे की स्थिति को भांपते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। बिजली विभाग का हेल्पर राजू भाई मौके पर पहुंचा एवं ग्रीड से बिजली कनेक्शन विच्छेद कराकर समस्त मोहल्लेवासियों को राहत दी।  देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ खंबे के आसपास जुट गई। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था पर विरोध प्रकट किया । मोहल्लेवासियों ने बताया कि पूर्व में भी आवड़ा चौक में 2 वर्ष तक खंभा खतरे का सबब बना हुआ था  बिजली विभाग की नींद मौहल्लेवासियो़ की शिकायत पर बड़ी मुश्किल से टूटी। इसी तरह ग्राम के समस्त मोहल्लों में कई खंभे  हाहसे का सबब बन रहे हैं पर बिजली विभाग कब चेते किसी को पता नहीं।  नए खंभे जहां भी लगाएं उनकी गुणवत्ता की परख करने के बाद ही जिम्मेदारी तय कर लगाया जाना चाहिए। अन्यथा कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खंभा गिरने की घटना का समय दोपहर 12:15 बजे का होने से लोग घरों के अंदर ही अपने काम में लगे थे इसलिए बड़ा हादसा होते होते बचा। अन्यथा कुछ भी दुर्घटना घट सकती थी। आधा घंटा बिजली गुल होने के साथ ही कस्बे के अन्य क्षैत्र मे पुनःनिर्बाध शुरु हो गई। लेकिन कुमार मोहल्ले में दोपहर 1:30 बजे तक बिजली बंद थी। बिजली विभाग की कार्यशैली पर विरोध जताने वालों में शांति लाल प्रजापत, बाबू लाल तेली, शिवलाल, भेरुलाल कुम्हार, डूंगर, राधेश्याम वैष्णव सहित कईं महिलाएं थी।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को