343 छात्र छात्राओं को लगाये मीजल्स रुबेला के टीके


रायपुर 24जुलाई,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के भींटा ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 9 माह से 15 वर्ष तक के 343 बच्चों को मिजल्स रुबेला के टीके उपस्वास्थ केन्द्र प्रभारी शिवलाल कुमावत व गणेश गुर्जर ने लगाये। छात्र छात्राओं में टीकाकरण के प्रति अपार उत्साह देखने को मिला। कोट सेक्टर सुपरवाइजर डा रवि शंकर शर्मा व लक्षमीकान्त पारीक का सुपरविजन रहा। इसी तरह रामावि, लड़की में भी टीकाकरण हुआ जिसमें प्रधानाध्यापक गोपाल त्रिवेदी, अध्यापक सत्यनारायण दाधीच, मेलनर्स सुखदेव, संगीता शर्मा, गुरप्रीत, रुखसार बानु सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।