रायपुर 12 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के बोराणा ग्राम पंचायत मुख्यालय की बावड़ी व चारागाह क्षेत्र में वाटर शेड द्वारा बनाई गई नाड़ी एवं पौधरोपण को वाणिज्य और व्यापार मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक भास्कर चौराडिया एवं जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के उपनिदेशक वीरेश पांडेय ने उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह चारण के साथ निरीक्षण किया। वाटरशेड के कामों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता को बारीकी से देखा एवं उपस्थित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भारत सरकार की टीम द्वारा मोखुंदा ग्राम पंचायत में बावड़ी का नवीनीकरण एवं शमशान घाट में पौधरोपण का भी निरीक्षण किया । इस दौरान विकास अधिकारी संदेश पाराशर, सहायक अभियंता चंपालाल तुंगारिया, कार्यक्रम अधिकारी नरेगा मनीष लाडौती, वन विभाग के रेंजर भगवतसिंह चुंडावत व बालूदास वैष्णव, खंड समन्वयक मोनू गुर्जर, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी शंकरलाल शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जलशक्ति मंत्रालय के उप निदेशक वीरेश पांडेय ने बताया कि इस क्षेत्र की भूमि का जल स्तर अत्यधिक गिर रहा है अतः इसकी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को उपलब्ध करा कर क्षेत्र में और भी जलग्रहण के कार्य कराये जाएंगे जिससे यहां का जल स्तर बढ सके। एक माह बाद पुनःयहां निरीक्षण के लिए आएंगी एवं आवश्यक सुझाव देंगे।