रायपुर 17 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के पंचायत समिति क्वार्टर्स मार्ग में निवासरत परिवारों को कई वर्षों से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण इस मार्ग में नल विभाग की पेयजल लाइन नहीं होना था। पिछले कई वर्षों से मोहल्लेवासी प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी पेयजल समस्या हेतु अवगत करा चुके हैं लेकिन आज बुधवार को जब इस मार्ग में पेयजल की लाइन डालने हेतु खाई खोदी गई तो मोहल्लेवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा । उन्हें अब पूरी आस जगी है कि वर्षों का पेयजल संकट अब दूर शीघ्र दूर होगा। इस भीषण गर्मी में टैंकरों से पानी मंगवा कर इस मार्ग में निवासरत परिवार हजारों रुपए खर्च कर चुके हैं। पीएचडी विभाग से मोहल्लेवासियों की यही मांग है कि शीघ्र इस लाइन में पर्याप्त पेयजल सप्लाई कर राहत प्रदान की जावे।