मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक का आयोजन, चिकित्सालय मे बिजली पानी की समस्या पर चर्चा



रायपुर 19 जुलाई,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक का आयोजन पूर्व उपप्रधान राजेंद्र त्रिवेदी की उपस्थिति में किया गया। बैठक में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ललित सिंह सलावत ने चिकित्सालय में पानी बिजली की समस्या बताई। इसके समाधान हेतु पूर्व उपप्रधान त्रिवेदी ने मौके पर बिजली एवं पीएचईडी के अधिकारियों को बुलाया एवं समस्या समाधान के निर्देश दिए। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह बाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ मुकेश तिवारी, डॉक्टर शांतिलाल जीनगर, वरिष्ठ मेल नर्स रामेश्वर लाल तिवारी, कनिष्ठ लेखाकार विक्रम, रिलीफ सोसायटी के सदस्य गणपत लाल डांगी सहित अन्य उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को