पौधे लगाकर पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करें-महंत मदनमोहन दास


रायपुर 31 जुलाई,(राधेश्याम वैष्णव) पौधे लगाकर पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करें तभी पौधरोपण करना सार्थक होगा उक्त विचार महंत मदन मोहन दास महाराज ने  कस्बे के सगरेव मार्ग स्थित बंक्यारानी मंदिर परिसर में भारत विकास परिषद द्वारा  राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान में पौधरोपण के अवसर पर  व्यक्त किए। विकास अधिकारी संदेश पाराशर ने कहा कि पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है अतः जीवन को आगे चलाने के लिए वर्षा काल में अवश्य पौधरोपण करना चाहिए। रायपुर ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा तातेला ने कहा कि सघन पौधरोपण कर  बंक्यारानी मंदिर परिसर को  हरा-भरा बनाया जाएगा एवं  पर्यटन स्थल के रूप में इसका उपयोग हो इस तरह से इसका विकास किया जाएगा । इस अवसर पर डा. मुकेश तिवारी, डा. शांति लाल जीनगर,डा.रामचंद्र वैष्णव, राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डॉक्टर सत्यनारायण तातेला, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अखिलेश बोल्या, संरक्षक सुभाष झंवर, शिवनारायण सैन, मुकुट मालव, शिव प्रकाश,राधेश्याम वैष्णव सहित कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे। भारत विकास परिषद के सचिव व पौधरोपण अभियान प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव ने बताया कि राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान में परिषद् सहित आमजन को प्रेरित कर क्षेत्र को हरा भरा बनाया जाएगा। इस अवसर पर 21 छायादार पौधों का रोपण किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिवनारायण सेन पिछले 10वर्षों से इस परिसर में पौधरोपण कर रहे हैं। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को