भीलवाड़ा डेयरी का दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बोनस वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
रायपुर 2 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के पालरां मार्ग स्थित कुमावत खेड़ा दुग्ध उत्पादक समिति का बोनस वितरण कार्यक्रम कनिष्ठ प्रबंधक भीलवाड़ा डेयरी राम प्रसाद कुमावत की देखरेख में प्रारंभ हुआ। स्थानीय समिति की अध्यक्ष जमना देवी कुमावत, सुपरवाइजर जसराज सिंह, आर पी भैरुलाल जाट की उपस्थिति में सभी सदस्यों को कुल 95318/- रुपये का बोनस वितरित किया गया । सबसे ज्यादा बोनस भगवान लाल गाडरी को 3806/-रुपये मिला। बोनस वितरण अवसर पर सैकड़ों पशुपालक उपस्थित थे।