


रायपुर 16 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)उपखंड स्तरीय 73वां स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे मुख्य अतिथि विधायक कैलाश त्रिवेदी के झंडा रोहण व परेड की सलामी के साथ आरंभ हुआ। कस्बे के राजकीय व निजी विद्यालयों ने देशभक्ति की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। प्रत्येक प्रस्तुति में धारा 370 हटने की ख़ुशी का एहसास था। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र की प्रतिभावान 35 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिनमें कक्षा 10 वी बोर्ड परीक्षा में ब्लाक में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एकलव्य वैष्णव को उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह चारण, प्रधान यशोदा जाट, पूर्व उप प्रधान राजेंद्र त्रिवेदी, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुण दशोरा, तहसीलदार मनोहरलाल कुमावत, विकास अधिकारी संदेश पाराशर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराजसिंह बाड़ी,सहकारी समिति के उपाध्यक्ष मांगीलाल जाट, अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रभुदयाल योगी, रायपुर ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा तातेला,पूर्व सरपंच कुलदीप त्रिवेदी आदि ने सम्मानित किया। इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय करे करने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पालरां के प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय कवि डॉक्टर सत्यनारायण तातेला, रायपुर ग्राम पंचायत के उप सरपंच सद्दाम उर्फ हारुन मोहम्मद छीपा,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर के वरिष्ठ अध्यापक जगदीश चंद्र दाधीच, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,सगरेव के अध्यापक घनश्याम बड़वा सहित अन्य को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली प्रत्येक प्रतिभा को एवं अतिथियों को भारत विकास परिषद एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा रायपुर द्वारा ब्लॉक संयोजक राधेश्याम वैष्णव,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अखिलेश बोल्या, संरक्षक सुभाष झंवर के नेतृत्व में तुलसी के 51 पौधों का नि:शुल्क सम्मान स्वरुप वितरण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता चांदमल सुखलेचा,अधिवक्ता हरीश टेलर,युवा नेता दिनेश झंवर,राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य जुली त्रिपाठी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना त्रिवेदी, आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयसिंह चुंडावत सहित हजारों छात्र छात्राएं उपस्थित थे। इसी तरह स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में प्रधानाचार्य नरेश टांक, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर मुकेश तिवारी, ग्राम पंचायत रायपुर में सरपंच रेखा तातेला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,भटेवर में प्रधानाध्यापक रामपाल तातेला, रामा में प्रधानाध्यापक केशुराम रेगर, केमुनिया में दिनेश शर्मा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूरजपुरा में रवि टेलर,राप्रावि झोड़लिया में राधेश्याम जीनगर ने ध्वजारोहण किया।