पुनः जगी प्यासे को पानी की आस


रायपुर 1 अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के पंचायत समिति क्वार्टर्स मार्ग में निवासरत सैकड़ों परिवारों को पिछले 19 दिन से पेयजल के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस संबंध में 31 जुलाई, बुधवार को उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह चारण को मोहल्ले वासियों ने एक विज्ञापन देकर उक्त समस्या से अवगत कराया था। जिस पर उपखंड अधिकारी चारण ने पीएचईडी के सहायक अभियंता को पेयजल की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। पंचायत समिति क्वार्टर्स मार्ग पर 19 दिन पहले नई पाइप लाइन डाली गई थी जिसके कारण मोहल्ले वासियों के पुराने नल के कनेक्शन कट गए। मोहल्ले वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर उपखंड अधिकारी ने सहायक अभियंता को तत्काल पेयजल सप्लाई के निर्देश दिए। पीएचडी विभाग द्वारा जिस मार्ग में पेयजल लाइन डाली जा रही थी उस मार्ग में ग्राम पंचायत द्वारा नवीन सीसी रोड बनी होने के कारण पीएचईडी विभाग को आगे के मोहल्ले में लाइन खोदने से मना कर दिया जिस पर पीएचईडी के सहायक अभियंता ने लिखित में ग्राम पंचायत को आश्वासन दिया कि लाइन का टेस्ट होते टूटी हुई सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी। उसके बावजूद भी ग्राम पंचायत सरपंच रेखा तातेला सड़क खुदवाने के लिए तैयार नहीं हुई। जिस पर उपखंड अधिकारी ने मोहल्ले वासियों की पेयजल की गंभीर समस्या को ध्यान में रखकर व सड़क से भी महत्वपूर्ण पेयजल की समस्या को माना और पीएचईडी विभाग को सड़क खोदकर पेयजल की लाइन जोड़ने के निर्देश दिए। जिस पर पीएचईडी विभाग ने 18 दिन से अटका हुआ लाइन खोदने का काम आज जेसीबी के माध्यम से फिर शुरू किया। काम शुरु होते ही पंचायत समिति क्वार्टर्स मार्ग में निवासरत सैकड़ों परिवारों में फिर पेयजल सप्लाई की आस जगी।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को