रायपुर 25 अगस्त(राधेश्याम वैष्णव) क्षेत्र में दुर्घटना मैं मृत्यु होने पर सीसीबी रायपुर द्वारा मृतकों के परिजनों को विधायक कैलाश त्रिवेदी के मुख्य अतिथि में कस्बे के बंक्यारानी मंदिर परिसर में 2600000 की राशि के चेकों का वितरण किया गया जिसमें मृतक शंकर लाल गुर्जर भींटा को 1000000 रुपए, हरि सिंह राठौड़ खाखरमाला को 1000000 रुपए, भेरु लाल जाट बोरियापुरा को ₹600000 का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर गंगापुर नगर पालिका चेयरमैन रेखा चंदेल, एमडी अनिल काबरा, रायपुर सीसीबी मैनेजर ओमप्रकाश सांखला, बोरियापुरा ग्राम पंचायत के सरपंच नरपत सिंह चुंडावत,ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिवेदी,उपाध्यक्ष मांगीलाल जाट, पूर्व सरपंच कुलदीप त्रिवेदी, व्यवस्थापक शैतान सिंह, मूल सिंह, शूरवीर सिंह, मुरलीधर शर्मा, पारसमल कुमावत सहित मृतकों के परिजन उपस्थित थे।