स्वच्छता पखवाड़े के तहत महापुरुषों की मूर्तियों को स्वच्छ कर माल्यार्पण किया


गंगापुर 5 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)महापुरुषों की मूर्तियों की स्वच्छता समय-समय पर करना हमारा कर्तव्य ही नहींं नैतिक दायित्व है। हमें हमारे नैतिक दायित्व को पहचान कर उस पर अमल करना है। नैतिक दायित्व के अभाव में हमने सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता रखना छोड़ दिया है। स्वच्छता के अभाव में कई प्रकार के रोगों को बढ़ावा मिल रहा है जिससे प्रत्येक व्यक्ति आज परेशानी में पड़ा हुआ है। परेशानी से बचना है तो हमें स्वच्छता अभियान को अपनाना होगा। उक्त विचार भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव ने क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ सुथरा कर माल्यार्पण के दौरान उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के मध्य व्यक्त किए। नेहरू युवा केंद्र की स्वयं सेविका निशा बानो छिपा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा क्षेत्र में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है इसके तहत प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसी के तहत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ सुथरा कर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि बद्रीबसन्त लोहार, प्राध्यापक फारुख बेग मिर्जा, भैरू लाल बलाई, ममता जीनगर, प्रतिभा तिवारी, हनुमान प्रसाद बैरवा, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण सिंह शेखावत, संजय पालीवाल, आशा, कंचन, सुमित्रा, ललिता सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।