विशाल रैली व ढोल-नगाड़ों के साथ अभाविप के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन



रायपुर22अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर के छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याक्षियों का नामांकन विशाल रैली के रूप में दाखिल किया गया । इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ रतन लाल जाट व मण्डल अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अध्यक्ष पद हेतु विशाल स्वर्णकार उपाध्यक्ष पद हेतु  अक्षिता कुमावत महासचिव पद  हेतु सोनू कंवर गौड़

संयुक्त सचिव हेतु गणी कुमारी गुर्जर का राजकीय महाविद्यालय रायपुर मैं ढोल नगाड़े के साथ नामांकन भरा गया। नामंकन से पूर्व  बैठक आयोजित की गई जिसमें गजेंद्र सिंह राणावत को कॉलेज  इकाई अध्यक्ष व इस छात्र संघ चुनाव का प्रभारी मदन लाल जाट को नियुक्त किया गया। बैठक में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष इंजीनियर रामेश्वर लाल छीपा ,भाजपा मंडल महामंत्री गणपत टांक,संकल्प सिद्धि के विधानसभा प्रभारी नाथूलाल शर्मा ,भाजपा जिला महिला उपाध्यक्ष डा.मींरा किराड़,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रईस मोहम्मद पठान ,युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत वैष्णव ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अरिहंत सुखलेचा,बागड़ सरपंच गोवर्धन गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य हीरालाल गुर्जर,पूर्व सरपंच आशाहोली देवीलाल जाट,बसंती लाल गुर्जर ,दिनेश माली ,मुकेश कुमावत ,दिलकुश राव ,दिनेश लक्षकार व भाजपा के सभी कार्यकर्ता , पदाधिकारी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी पदाधिकारी व सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को