जीवन में सद्भाव को लाना चाहिए ताकि समाज में समरसता बनी रहे-वैष्णव



रायपुर 20 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)सद्भावना दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण कर आपस में सद्भाव कायम करने की शपथ लेनी चाहिए। आपसी सद्भाव से ही स्नेह बढ़ता है स्नेह से देश आगे बढ़ता है। उक्त विचार पर्यावरण प्रभारी रमेश चंद्र वैष्णव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के उपलक्ष में सद्भावना दिवस पर मुख्य वक्ता पद से व्यक्त किए। वैष्णव ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं से आह्वान किया कि जीवन में सद्भाव को लाना चाहिए ताकि समाज में सामाजिक समरसता बनी रहे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सद्भावना दिवस पर "एक पेड़ एक जिंदगी" अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण में  नरेन्द्र टांक,निखिल तेली,फाईम मोहम्मद, चेतन सालवी सहित अन्य उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को