जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन
रायपुर10 अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षैत्र के नाथडियास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चल रही 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन आज सांसद सुभाष चंद्र बहेडिया व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा के मुख्य आतिथ्य तथा सहाड़ा विधानसभा प्रत्याशी रूपलाल जाट व पूर्व विधायक डा.बी आर चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। सांसद बहेडिया ने अपने संबोधन में कहा कि खेल व्यक्ति को जीवन जीने की कला सीखाता है। हम सब को खेलों में रुचि लेकर जीवन जीने की कला सीखनी चाहिए। जिला प्रमुख हाड़ा व विधायक प्रत्याशी रुपलाल जाट ने भी खिलाड़ियों को प्रेरक उद्बोदन दिया।19 वर्ष में विजेता निंबाहेड़ा जाटान, 17 वर्ष में विजेता खैराबाद रही। मेजबान नाथडियास ने 17 वर्ष में तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल दाधीच, प्रधान यशोदा जाट, मंडल अध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर व रघुवीर सिंह चुंडावत,भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष डा.मींरा किराड़, नाथडियास सरपंच लेहरू लाल जाट, उपप्रधान चंद्र प्रकाश जैन, रायपुर सरपंच रेखा तातेला थे। विभागीय प्रतिनिधि अक्षयराज सिंह झाला ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य तकनीकी सलाहकार नरेश कुमार ओझा सहित जिले के कई शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे। राउमावि नाथड़ियास की प्रधानाचार्य कल्पना कुर्मी ने सभी अतिथियों भामाशाहों का आभार प्रकट किया। इस दौरान समाज सेवी शंकरलाल जाट, भाजपा मंडल महामंत्री गणपत टांक,भाजपा युवा नेता भरत वैष्णव,गणेश तेली,पंचायत समिति सदस्य रमेश रेगर,विष्णु पारीक उदय लाल गुर्जर जगदीश जाट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।