रायपुर क्षेत्र के एक मात्र पेयजल स्रोत लड़की बांध में पानी की आवक शुरू


रायपुर 13सितंबर,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षैत्र के मुख्य पेयजल स्रोत लड़की बांध में आज शाम 5 बजे तक 6 फिट पानी आने से क्षैत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। चारों तरफ अपार वर्षा को होने के बावजूद लड़की बांध में पानी की आवक प्रारंभ नहीं होने से निराशा थी जो आज  पानी की तेज गति से आवक को देखकर उत्साह में बदल गई। यह बांध यदि खाली रहता तो रायपुर क्षैत्र के बासिंदे पेयजल के लिए वर्षभर पीड़ित रहते। अभी पानी की आवक चालू है। कस्बेवासी लड़की बांध पहुंचने लगे हैं।