राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय10 अक्टूबर को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपेगा ज्ञापन

रायपुर 9 अक्टूबर,(राधेश्याम वैष्णव) राज्य सरकार द्वारा मनमाने तरीके से किए गए स्थानांतरण, नवीन पेंशन योजना को बंद करने व  पुरानी पेंशन योजना को चालू करने सहित अनेक मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा रायपुर द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर  गुरुवार दिनांक 10 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।  ज्ञापन से पूर्व धरना प्रदर्शन व नारेबाजी की जाएगी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा रायपुर के ब्लॉक अध्यक्ष  तेजबहादुरसिंह चारण धरने का नेतृत्व करेंगे।  शिक्षक संघ के पदाधिकारी धरने को लेकर गांव गांव में शिक्षकों से संपर्क कर रहे हैं। धरने में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय,भीलवाड़ा के जिला उपसभा अध्यक्ष रमेशचन्द्र वैष्णव उपस्थित रहेंगे।