अन्नकूट महोत्सव पर भगवान को लगाया 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग



रायपुर 28 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के चारभुजा बड़े मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। भगवान चारभुजा नाथ के समक्ष 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। महाआरती के साथ छप्पन भोग का प्रसाद ग्राम के समस्त महिला पुरुषों व बच्चों में वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कन्हैयालाल खटौड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश झंवर, संकृत भाषा के प्रकांड विद्वान व शास्त्री पं.सत्यनारायण त्रिवेदी, समाजसेवी सत्यनारायण भदादा, पूर्व सरपंच कुलदीप त्रिवेदी,जगदीश झंवर,  भगवान स्वरूप मूंदड़ा, भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष झंवर, सचिव रमेशचंद्र वैष्णव, कोषाध्यक्ष कमलेश मुंदड़ा,शिवप्रकाश खटौड़, दिनेशचंद्र झंवर, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राधेश्याम काबरा, सुरेंद्र भदादा, गोपाल सोमाणी, सागर मुंदड़ा, राजकुमार काबरा, हरिओम झंवर,जयप्रकाश ओझा,गोपाल त्रिवेदी सहित  माहेश्वरी नवयुवक मंडल व माहेश्वरी समाज के समस्त पदाधिकारियों सहित कस्बे के हजारों महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे। सभी को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह श्री राम मंदिर व रघुनाथ मंदिर(झंवर मोहल्ला) पर भी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से हुआ। रघुनाथ मंदिर पर पं. राधेश्याम वैष्णव की उपस्थिति में अन्नकुट का प्रसाद वितरित किया गया व श्री राम मंदिर पर नगजीराम माली, रामस्वरुप सोमाणी, रमेश सोमाणी,प्रहलाद सोमाणी,लादुलाल माली,बद्री लाल माली,कन्हैया लाल माली,शिवलाल माली,गजानंद माली,धर्मराज माली सहित सैकड़ों माली समाज के नवयुवक, माली समाज जन व सोमाणी परिवार की  उपस्थिति में हजारों कस्बेवासियो को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को