नवीन पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए सौंपा ज्ञापन



भीलवाड़ा 26 दिसंबर, (राधेश्याम वैष्णव)नवीन पेंशन योजना किसी भी दशा में कर्मचारियों के हित में नहीं है। जब तक पुरानी पेंशन योजना सरकार द्वारा लागू नहीं की जाएगी तब तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। साथ ही छठे व सातवें वेतनमान की विसंगतियों को दूर कर सामंत कमेटी की रिपोर्ट भी सार्वजनिक कर अतिशीघ्र लागू किया जाए आदि मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम गुरुवार को शाम 4 बजे अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व जिले के समस्त ब्लॉकों से आए शिक्षकों ने मुखर्जी उद्यान में एक सभा की जिसमें प्रदेश पर्यवेक्षक महावीर सिंघल, पप्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ सदस्य दिनेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रकाश माणम्या, जिला मंत्री तेजबहादुर सिंह, जिला उपसभाध्यक्ष रमेशचंद्र वैष्णव, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद्र सुथार, पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षाअधिकारी जगजितेंद्र,प्रदेश प्रतिनिधि केशुराम रेगर,अजीतसिंह, कल्पना पारीक, लक्ष्मण सिंह शेखावत आसिफ अली ने प्रदेश व केंद्र सरकार को नवीन पेंशन तत्काल समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने की पुरजोर तरीके से पेरवी करते हुए संबोधित किया। कईं बार नारे भी लगाए गए।ज्ञापन के दौरान समस्त उपशाखाओं के अध्यक्ष,मंत्री व सदस्य उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को