श्मशानघाट पर एकमात्र हैंडपंप भी खराब होने से दाहसंस्कार मे आये ग्रामीण प्यास बुझाने के लिए भटकने को मजबूर


गंगापुर 30 दिसंबर,(राधेश्याम वैष्णव) उपखंड क्षैत्र के भूणास ग्राम पंचायत मुख्यालय के भुणा बावजी तलाई के किनारे स्थित शमशान स्थल पर वैष्णव परिवार में महिला के निधन पर सैंकडों ग्रामीण शव लेकर दोपहर 12.30 बजे पहुंचे। शमशान के निकट हेन्डपंप पर प्यास बुझाने हेतु कई लोग पहुंचे पर सबको बैरंग लौटना पड़ा। हेंडपंप खराब होने से पानी के लिए दाहसंस्कार में आए लोगों को भटकना पड़ा। समस्त उपस्थित लोगों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की लापरवाही व उदासीनता पर गहरा रोष प्रकट किया।

समय पर हेंडपंप ठीक नहीं किया तो आने वाले पंचायत चुनाव में परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा।