पोलियो की दवा पिलाई नवनिर्वाचित रायपुर सरपंच इंजी.रामेश्वर लाल छीपा व पूर्व उप प्रधान त्रिवेदी ने
नवनिर्वाचित रायपुर सरपंच इंजीनियर छीपा व पूर्व उप प्रधान त्रिवेदी ने बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई
रायपुर 19 जनवरी, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के बस स्टैंड स्थित टांक विश्रांति गृह में स्थापित पोलियो बूथ पर रायपुर ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच इंजीनियर रामेश्वरलाल छीपा व पूर्व उप प्रधान राजेन्द्र त्रिवेदी, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मुकेश तिवारी ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर शुभारंभ किया।वार्ड नं.14, सिंचाई विभाग के पास आंगनबाड़ी केंद्र पर भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचन्द्र वैष्णव ने सुबह 9.00 बजे 0से5वर्ष तक तक के बच्चों को पोलियो की दो-दो बूंद पिलाकर बूथ का शुभारंभ किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा टेलर ने बताया कि आज रविवार के दिन बूथ केंद्र पर दवा पिलाई जा रही है जो शाम 5.00 तक जारी रहेगी । दिनांक 20 व 21 जनवरी, 2020 को डोर-टू-डोर दवा पिलाई जावेगी। कड़ाके की सर्दी के कारण केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति नगण्य है। दोपहर 12.30बजे तक 26बच्चों को दवा पिलाई गई। आशा सहयोगिनी पुष्पा सेन घर घर जाकर माताओं से बच्चों को पोलियो बूथ पर लाने का आग्रह कर रहीं हैं। बस स्टैंड बूथ पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा वैष्णव,परवीन पठान,विपिन व्यास,कमलेश छीपा, धीरज छीपा,कन्हैयालाल चिप्पड़ सहित अन्य उपस्थित थे।