रायपुर में विशाल बाबारामदेव मेले का शुभारंभ 30सितम्बर को
रायपुर 27 सितंबर, (राधेश्याम वैष्णव)ग्राम पंचायत रायपुर द्वारा आयोजित विशाल बाबा रामदेव मेले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आम लोगों के मनोरंजन एवं भक्ति रस में सराबोर करने के लिए पहली बार राष्ट्रीय भजन गायक भाई गजेंद्र राव 2 अक्टूबर,रात्रि 8:00 बजे राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। रायपुर ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा तातेला ने बताया कि 30 सितम्बर को आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले के तीसरे दिन भक्ति संध्या के लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है एवं क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए पेंप्लेट, लाउड स्पीकर के माध्यम से आम जन तक पहुंचा जा रहा हैं।