मुआवजे की मांग को लेकर दिया ज्ञापन 3 वर्ष से परेशान हो रहे हैं भूमि मालिक
गंगापुर - राष्ट्रीय राजमार्ग भीलवाड़ा कांकरोली पर कस्बे के निकट भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया 3 वर्ष पूर्ण हो जाने के बावजूद जमीनों का भूमि मालिकों को अवार्ड जारी करने के बाद जमीन कब्जे में लिए गई। जमीनों पर सड़क बनाकर यातायात सुचारु कर दिया गया। टोल वसूली की जा रही है। परंतु 3 वर्ष के बाद भी भूमि मालिकों को अब तक प्राप्त की गई भूमि का मुआवजा नहीं मिला। भूमि मालिक प्रहलाद सुधार, सुवालाल खटीक ने बताया कि वर्ष 2015 में जमीनों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अपने कब्जे में ली गई। इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाकर यातायात सुचारु कर दिया गया। टटल की भी वसूली की जा रही है। लेकिन प्रशासकीय लापरवाही के कारण जमीनों का मुआवजा भूमि धारकों को नहीं दिया गया। सिर्फ टालमटोल का रवैया अपनाया जा रहा है। गरीब किसान अपने के रूपयो के लिए 3 वर्ष से दर-दर भटक रहे हैं। जिनकी कोई सुनने वाला नहीं है। इन भूमि मालिकों को मुआवजा दिलवान अंयथा भूमि मालिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन, धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान गोपीलाल कुमार, लीलादेवी कोठारी, सुनीता चंदेल, लादूराम वैष्णव, प्रकाश चंद्र कोठारी, बाबूलाल भाटी, मांगीलाल अहीर, राजू सोनी, गोपीलाल कुमार, भंवर लाल जाट, माधु लाल जाट, शंकर लाल खटीक, मुकेश खटीक सहित भूमि मालिक उपस्थित थे।
उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते भूमि मालिक