बेटी दिवस पर कोशीथल में पौधारोपण
बेटी दिवस पर कोशीथल में51पौधे रोपे
कोशीथल (रामनिवास सेन )बेटियों को बचाने में हम सब को आगे आना चाहिए। बेटियां अनमोल है। बेटियों के अभाव में सृष्टि का सृजन नहीं हो सकता। सृष्टि का सृजन करने के लिए बेटियों को महत्व देना होगा। उन्हें सवारना होगा। आगे बढ़ाना होगा। उक्त विचार प्राध्यापक ममता जीनगर ने क्षेत्र के कोशीथल ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बेटी दिवस पर आयोजित पौध रोपण समारोह के दौरान उपस्थित कक्षा 11 ल 12 की छात्रों के समक्ष व्यक्त किए। वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की तरह बेटियों का भी संरक्षण करना चाहिए। जिस प्रकार पौधे की देखभाल करने से वह पेड़ बन जाता है उसी प्रकार बेटियों भी बड़ी होकर पेड़ों की तरह परोपकार करती है। विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा 51 पौधों का रोपण कर संरक्षण का संकल्प किया गया ।इस दौरान प्राध्यापक फारुख बैग मिर्जा, भेरुलाल बलाई, संजय पालीवाल, प्रतिभा तिवारी, आशा जीनगर, कंचन सोनगरा आदि उपस्थित थे ।