पूर्व पार्षद की होटल पर पुलिस की कार्रवाई संदिग्ध अवस्था में पकड़ा युगल को
गंगापुर - मुख्य राजमार्ग भीलवाड़ा पर स्थित पूर्व पार्षद की भरकादेवी होटल से आज सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध अवस्था में एक युगल को पकड़ा। पुलिस को होटल के कमरे में सहाड़ा का ठेकेदार महिला के साथ मिला। पूछताछ में युगल संतुष्टप्रद जवाब नहीं दे पाया।
जानकारी सूत्रों के अनुसार मुख्य राजमार्ग पर कस्बे से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पूर्व पार्षद की भरकादेवी होटल पर सुबह 5 बजे पुलिस ने कार्रवाई की। बंद कमरे में संदिग्धावस्था में युगल मिला।होटल में कमरा लेने का भी कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं था। बंद कमरे में सहाड़ा निवासी रतनलाल जाट महिला के साथ मिला था। पूछताछ में युगल संतुष्टप्रद जवाब नहीं दे पाया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। पूछताछ के बाद महिला को उसके ससुराल भेजा गया। वही सहाड़ा के युवक को दस्तावेज दिखाने के बाद छोड़ दिया गया। संदिग्धावस्था में ठेकेदार होटल में महिला के साथ खासी चर्चा का विषय बना हुआ है।
