गंगापुर कस्बे में बंद के दौरान  लाठीचार्ज 



सुरेश शर्मा 
व्यापारियों व कांग्रेस पदाधिकारियों में हुई झड़प, कस्बे में समूचा प्रशासन तैनात


गंगापुर-  कस्बे में आज महंगाई के विरोध में कांग्रेस के द्वारा बंद के आह्वान पर स्थिति बिगड़ गई। दुकानदार व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बंद को लेकर आपस में झड़प हुई। माहौल बिगड़ा, मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन ने लाठीचार्ज किया, भीड़ को खदेड़ा वही दुकानदार ने सड़क पर लेट कर के उसके साथ हुई मारपीट का कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों में आक्रोश का माहौल। संगठन के पदाधिकारी पेट्रोल पंप पर धरना देकर बैठे रहे।
 जानकारी सूत्रों के अनुसार कस्बे में कांग्रेस द्वारा महंगाई के विरोध में बंद के आह्वान पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कस्बे के व्यापारियों से हाथ जोड़ कर अपील कर बाजार बंद करवाए कई। व्यापारियों ने स्वैच्छिक बंद रखा, मुख्य बस स्टैंड पर ट्रावेल्स व्यवसाई द्वारा बंद नहीं करने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व व्यापारी में झड़प हुई। आपसी झगड़े ने विकराल रुप ले लिया। मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। ट्रेवल्स व्यापार व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों ने बंद करने का दबाव बनाया। आपसी विवाद के चलते मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार मचया  ने आपस में हो रहे विवाद को देखते हुए लाठीचार्ज कर दिया। हल्के  बलप्रयोग के बाद भीड़ को खदेड़ा गया। मौके से यातायात को सुचारु कराया गया। गगांपुर  में बंद को लेकर पुलिस ने स्थिति को संभाला। कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर पहुंचे धरने पर बैठ गए। पुलिस ने समूचे मार्ग को भीड़ से हटाकर यातायात सुचारु करवा, गंगापुर में ट्रैवलस  व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर फिर खोल दिए।
१  गंगापुर में लाठीचारज का नजारा 
२ व्यापारी सड़क पर लेट कर रहे हैं विरोध 
३ व्यापारियों के साथ हुई मारपीट का नजारा 
४ गंगापुर कस्बे में बंद का नजारा



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को