संकल्प यात्रा का रायपुर में स्वागत


रायपुर (राधेश्याम वैष्णव) सितंबर,संकल्प यात्रा लेकर आए कांग्रेस के

जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।   रामपाल शर्मा ने उपस्थित सदस्यों से कहा कि राज्य सरकार की विफलताओं को आम लोगों तक पहुचाकर जागरुक करें । जागरूकता से ही कांग्रेस को सफलता मिलेगी।संकल्प पद यात्रा में महामंत्री महेश  सोनी, पीसीसी सदस्य चेतन डीडवानिया,  बद्री लाल जाट, दुर्गेश  शर्मा ,सहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल जाट आदि का भी रायपुर ब्लॉक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रकाशचंद्र जाट ने  सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तिलक-माल्यार्पण से स्वागत किया। रायपुर पेट्रोल पंप के पास जिलाध्यक्ष शर्मा को फलों   से तोला गया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशू राम गुर्जर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुवा लाल कुमावत,  भेरु लाल कुमावत, दिनेश गुर्जर, रामलाल सुवालाल जाट, किसान कांग्रेस जिला सचिव नारायण जाट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पदयात्रा आगे रवाना हुई। 

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को